Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

हावड़ा के संतरागाछी मोड़ इलाके में बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में भीषण आग, इलाके में दहशत

दमकल और पुलिस अधिकारी मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं

16 Dec 2025

हावड़ा के संतरागाछी मोड़ इलाके में बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में भीषण आग, इलाके में दहशत

कोलकाता। शिवपुर थाना क्षेत्र के संतरागाछी मोड़ इलाके में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। फ्लैट से घना धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के समय इमारत की ऊपरी मंजिल से धुआं उठता देख लोगों ने तुरंत शिवपुर थाना और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। खबर मिलते ही दमकल विभाग की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग लगते ही पूरे अपार्टमेंट में दहशत का माहौल बन गया। धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद इमारत में रहने वाले लोग अपने-अपने फ्लैट छोड़कर बाहर निकल आए। कई परिवार बच्चों और बुजुर्गों को लेकर सड़क पर खड़े नजर आए। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को आसपास के फ्लैटों में फैलने से रोक लिया। हालांकि आग लगने से चौथी मंजिल का संबंधित फ्लैट काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया है। फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू सामग्री जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि दमकल और पुलिस अधिकारी मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शिवपुर थाना पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इमारत की सुरक्षा जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से बचा जा सके। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक उत्तेजना और भीड़ बनी रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बहुमंजिला इमारतों में फायर सेफ्टी व्यवस्था की नियमित जांच की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं से समय रहते निपटा जा सके।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


संतरागाछी में बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में भीषण आग
दमकल और पुलिस अधिकारी मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News